फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आग से गृहस्थी खाक, पांच बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। छिरिया सलेमपुर में सोमवार देर रात घर में लगी आग की चपेट में आकर पांच बकरियों की मौत हो गई। गृहस्वामी की गृहस्थी और पंक्चर बनाने की दुकान जलकर खाक हो गई। प्रधान ने परिवार की आर्थिक मदद कर राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी राजू सड़क किनारे पंक्चर की दुकान चलाता है। दुकान के पीछे उसका घर है। सोमवार की रात परिवार के लोग खाना खा पीकर सो गए। देर रात धुएं से दम घुटने पर उसकी आंख खुली तो घर में आग लगी थी। परिवार के सदस्य जैसे तैसे बाहर निकल आए। घर के अंदर सात बकरियां बंधी हुई थीं, जिनकी आग से जलकर मौत हो गई। दो बकरियां झुलस गईं।
शोरगुल पर ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तब गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें