फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: किसान के घर में घुसा 15 फीट लंबा अजगर, सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Wed, 22 Oct 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: देवगांव में एक किसान के घर में 15 फीट लंबा अजगर घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
किसान के घर में घुसा 15 फीट लंबा अजगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कैलिया थाना क्षेत्र के देवगांव में 15 फीट लंबा अजगर मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद में जंगल में  छोड़ दिया। कैलिया थाना क्षेत्र के देवगांव में किसान सुखराम के घर में 15 फीट का अजगर पड़ा होने से लोगों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। इससे वहां सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे बाद अजगर को पकड़ लिया और उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें