बांदा जिले में बबेरू कस्बे के मरका तिराहे के पास रमन गुप्ता के नमकीन भरे गोदाम में आग लग गई। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला सका है। वहीं, गोदाम में रखी नकदी करीब 50 लाख रुपये का सामान जल गया। हादसा बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे का है। पीड़ित रमन गुप्ता ने बताया कि सूचना के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू किया गया। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।