फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनरी कारोबारियों पर शुल्क की मार, लगाई गुहार, उद्योग विभाग में रोजाना दो घंटे की सुनवाई का पहला दिन

Tue, 08 Sep 2020 01:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर टेनरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शासन के निर्देश पर उद्योग विभाग में उद्यमियों और कारोबारियों की समस्याओं पर सोमवार से रोजाना दो घंटे की सुनवाई शुरू हो गई। पहले दिन सोमवार को संयुक्त आयुक्त कार्यालय में चमड़ा कारोबार से जुड़े उद्यमियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन


चमड़ा कारोबारियों की मुख्य समस्या ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन को लेकर जल निगम की तरफ से ली जाने वाले शुल्क में बढ़ोतरी है जिसको लेकर कारोबारियों ने संयुक्त आयुक्त सर्वेश्वर शुक्ला के सामने अपनी बात रखी। चमड़ा कारोबारियों ने कहा कि पिछले एक साल से प्लांट संचालन का शुल्क कई गुना बढ़ा दिया गया है।

जल निगम ने कोई वजह भी नहीं बताई। चमड़ा कारोबारी असद इराकी ने बताया कि जल निगम ने ट्रीटमेंट प्लांट संचालन के लिए प्रत्येक टेनरी से लिया जाने वाला शुल्क 4 गुना से भी ज्यादा बढ़ा दिया है। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि जल निगम एमडी और इससे जुड़े विभागों के अधिकारियों को बुलाकर बैठक की जाएगी जिसमें इस समस्या के समाधान पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


फाइल बनाकर मंडलायुक्त के पास भेज दी गई है। उधर, जिला उद्योग केंद्र पर भी उद्यमियों की समस्याएं सुनी गईं। नए उद्यमियों ने उद्यम लगाने में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें