जाजमऊ की टेनरियों के खुलते ही फिर से बंदी का नोटिस जारी कर दिया गया है। अब अगले आदेश तक टेनरियां 15-15 दिनों के रोस्टर के हिसाब से संचालित की जाएंगी। बुधवार को ये आदेश डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जारी किए।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है। चौथे लॉकडाउन की समाप्ति के तुरंत बाद जाजमऊ की सभी टेनरियों खोलने के आदेश दिए गए थे। इससे अचानक ट्रीटमेंट प्लांट ओवरफ्लो होने लगा था।
इसकी रिपोर्ट जब डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल टेनरियों को 15-15 दिनों के रोस्टर के हिसाब से चलाने का फैसला लिया। बुधवार को जारी फैसले में कहा गया कि पहले 15 दिन पंपिंग स्टेशन एक और पंपिंग स्टेशन तीन से जुड़ी टेनरियां चलेंगी। इसके बाद अगले 15 दिनों तक पंपिंग स्टेशन दो और पंपिंग स्टेशन 4 से जुड़ी टेनरियां चलेंगीं। ये सिलसिला अगला आदेश आने तक जारी रहेगा।