फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jajmau Arson: जाजमऊ आगजनी मामले में फिर टला फैसला, इरफान को नहीं लाया गया कोर्ट, रिजवान बोला- हम सब बेगुनाह

Fri, 22 Mar 2024 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोर्ट ने भी इरफान को तलब करने का आदेश महाराजगंज जेल नहीं भेजा था। अब फैसले पर सुनवाई के दौरान महाराजगंज जेल में बंद इरफान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश होंगे, जबकि कानपुर जेल में बंद मुकदमे के बाकी तीनों अभियुक्तों रिजवान, शौकत व इसराइल को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच अभियुक्तों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में आज एमपीएमएलए सेशन कोर्ट को फैसला फिर टल गया है। सुरक्षा कारणों के चलते महाराजगंज जेल में बंद इरफान को फैसला सुनने के लिए कोर्ट नहीं लाया गया।

विज्ञापन

डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है और अभियुक्त इरफान सोलंकी विधायक हैं। इसके अलावा रमजान का महीना भी चल रहा है और जुमे का भी दिन है। इन कारणों के मद्देनजर महाराजगंज जेल प्रशासन भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इरफान को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करने की बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराना चाहता था।

Trending Videos
विज्ञापन

रिजवान ने कहा- हम सब बेगुनाह हैं
कोर्ट ने भी इरफान को तलब करने का आदेश महाराजगंज जेल नहीं भेजा था। अब फैसले पर सुनवाई के दौरान महाराजगंज जेल में बंद इरफान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश होंगे, जबकि कानपुर जेल में बंद मुकदमे के बाकी तीनों अभियुक्तों रिजवान, शौकत व इसराइल को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया है। पेशी पर कोर्ट जाते समय रिजवान ने कहा कि हम सब बेगुनाह हैं... दुआ करिए, सब अच्छा होगा। अधिकारी तक जानते हैं कि  हकीकत क्या है। जमानत पर जेल से बाहर आ चुका मोहम्मद शरीफ भी फैसला सुनाने के लिए कोर्ट पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें