फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jail Premium League: चित्रकूट जिला कारागार में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, राइटर्स इलेवन ने सर्किल इलेवन को हराया

Sun, 25 Dec 2022 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जिला कारागार में जेल प्रीमियम लीग का शुभारंभ किया गया। इसके पहले मैच में राइटर्स इलेवन ने सर्किल इलेवन को हरा दिया। इस मैच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लकी बने। जेल प्रबंधन ने बताया कि कारागार के बंदियों का मानसिक दबाव कम करने के लिए जेल प्रशासन ने यह पहल की है।
विज्ञापन
जेल प्रीमियम लीग का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में जिला कारागार के बंदियों को मानसिक तनाव से मुक्त करने के लिए जेल प्रशासन ने जेल प्रीमियम लीग का आयोजन किया। शनिवार को टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया, जिसमें राइटर्स इलेवन ने सर्किल इलेवन को हरा दिया है।

विज्ञापन

जिला कारागार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। सीजेएम ने एक ओवर की बैटिंग भी की। सचिव ने कहा कि कारागार के बंदियों का मानसिक दबाव कम करने के लिए जेल प्रशासन ने यह पहल की है।
शनिवार को पहला मैच राइटर्स इलेवन और सर्किल इलेवन के बीच खेला गया। राइटर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्किल के बल्लेबाज बंदी नदीम के 35 रनों की बदौलत टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 80 रन बनाए।

विज्ञापन

राइटर्स के कप्तान बंदी उमेश ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइटर्स टीम ने बंदी लकी के 53 रन की मदद से मैच मात्र सात ओवर में ही तीन विकेट से जीत लिया। सर्किल के गेंदबाज सज्जन ने चार विकेट लिए। लकी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

कमेंटेटर डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय रहे। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, विधिक टीम के जितेंद्र सिंह समेत जेल पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि जेल प्रशासन की ओर से आगे भी ऐसी गतिविधियां अयोजित की जाती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें