फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के अवैध कारोबार में चार आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर स्थित एक पेपर मिल में डीजल के अवैध कारोबार का खुलासा बुधवार को हुआ था। इस मामले में जांच के बाद डीएम की अनुमति पर छह लोगों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में वह जेल भेज दिए गए। फैक्टरी मालिक समेत फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जैनपुर की आरडी पेपर मिल में डीजल का अवैध कारोबार चल रहा था। 25 नवंबर को एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने छापा मारकर केमिकल से मिलावटी डीजल तैयार कर बिक्री किए जाने का खुलासा हुआ था। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर इस कारोबार में शामिल छह लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने कारोबार के सरगना पूर्वी तरौस मौदहा हमीरपुर निवासी संतोष गुप्ता, यहीं के आलम, सोनू, राठ हमीरपुर के रामजी को हिरासत में लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने संतोष, आलम, सोनू व रामजी को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस इस कारोबार के सरगना के संतोष के बेटे रिषभ व किराए पर फैक्टरी देने वाले स्वरूप नगर, कानपुर के संजय अग्रवाल की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें