फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जय नारायण के पूर्व छात्र आकाश नासा के शीर्ष वैज्ञानिक में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकासनगर के पूर्व छात्र आकाश अवस्थी का चयन नासा एम्स रिसर्च सेंटर में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। इससे पहले भी वह नासा में शोध वैज्ञानिक के तौर पर कई प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। अब वह अन्य वैज्ञानिकों की टीम को लीड करेंगे।
विज्ञापन

मूलरूप से बिल्हौर निवासी आकाश के पिता प्रदीप अवस्थी का क्षेत्र में प्रोविजनल स्टोर है। उनकी मां पूनम अवस्थी गृहिणी हैं। आकाश अभी नासा में रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में उच्च-रिजॉल्यूशन रिमोट सेंसिंग और कंप्यूटर विजन मॉडल के जरिये बिल्ट स्ट्रक्चर मैपिंग उत्पाद पर कार्य कर रहे हैं। उनका शोध बड़े मल्टी मॉडल और सहयोगी एआई सिस्टम विकसित करने पर केंद्रित है ताकि बड़े पैमाने पर वैज्ञानिक खोज को गति दी जा सके।

इससे पहले आकाश आर्गोन नेशनल लेबोरेटरी (यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी) और आईआईटी कानपुर में रिसर्च पदों पर कार्य कर चुके हैं। यहां उन्होंने डिफ्यूजन मॉडल पर आधारित स्टैटिस्टिकल डाउनस्केलिंग जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया। मशीन लर्निंग, साइंटिफिक कंप्यूटिंग, बायोमेडिकल एवं हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स, रिमोट सेंसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में उनकी रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहना मिली है।
विज्ञापन

2012 में उनके क्लास टीचर रहे बायो शिक्षक सुशील शुक्ला ने बताया कि आकाश बचपन से ही मेधावी रहे। वह क्लास में बेहद गंभीर थे। हॉस्टल में रहते थे वहां जब बच्चे शोर मचाते तो आकाश उनसे छिपकर कभी गेट के पास तो कभी किसी कमरे में पढ़ाई में तल्लीन रहते। उन्होंने 2015 में इंटरमीडिएट किया। इसके बाद केएलयू से बीटेक किया। बायजूस में डाटा साइंटिस्ट के रूप में कार्य किया। यूएसएसए में रिसर्च के लिए चयन हुआ जहां उनको डेढ़ करोड़ की फेलोशिप भी मिली।
आकाश के पिता प्रदीप अवस्थी ने कहा कि इंजीनियरिंग, रिसर्च करने और विदेश जाने वाले आकाश परिवार में पहले हैं। अब आकाश का छोटा भाई भी बीटेक कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से मेधावी छात्र रहा है। उसे कभी पढ़ाई के लिए नहीं कहना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें