फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं बदला गया जगदीशपुर का फुंका ट्रांसफार्मर

Mon, 29 Jun 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। विद्युत उपकेंद्र मुतैहरापुर से जुड़े जगदीशपुर गांव का फुंका ट्रांसफार्मर एक सप्ताह बीतने के बाद भी बदला नहीं जा सका है। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। वहीं गांव के एक हजार लोगों के सामने पीने के पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

जगदीशपुर निवासी पूर्व प्रधान नरेश सिंह, रामेश्वर सिंह, रघुवीर सिंह, गोविंद सिंह, सुरेश, सुरेंद्र, संजय कुमार, अमित सिंह, रंजीत सिंह, संतोष आदि ने बताया कि गांव की विद्युत सप्लाई मुतैहरापुर उपकेंद्र से होती है। विद्यालय के पास 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखा था। यह ट्रांसफार्मर फुंक गया तो बीते नवंबर में इसकी जगह कम क्षमता का 25 केवी ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। तब बिजली कर्मचारियों ने कहा था कि सही होकर आएगा तो 63 केवी का ट्रांसफार्मर रख दिया जाएगा। हालांकि इसके बाद 63 केवी का ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। बीते 20 दिन पहले 25 केवी ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसे बदला गया तो अब एक सप्ताह पहले दोबारा ट्रांसफार्मर फुंक गया। तब से गांव में बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है लोड अधिक होने से 25 केवी का ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहा है। यहां 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखा जाए। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से मंगवाया गया है। सोमवार को फुंका ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें