कानपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई। हर तरफ बस ‘जय जगन्नाथ’ ही गूंज रहा था। श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से किदवई नगर मार्बल मार्केट से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
2 of 5
जगन्ननाथ रथ यात्रा, कानपुर
श्रीकृष्ण ,सुभद्रा, बलभद्र और श्रीराम, लक्ष्मण के भेष धरे मासूम बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा में राम दरबार, शिव परिवार, नवदुर्गा, भगवान कृष्ण की झांकियों के साथ यात्रा वासुदेव मैरिज हाल से प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
3 of 5
जगन्ननाथ रथ यात्रा, कानपुर
भगवान शिव का तांडव और राधा-कृष्ण का डांडियां डांस देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जगह-जगह यात्रा का फूल- मालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा मार्केट से बिग बाजार, ओ ब्लाक से होते हुए अंकुर धर्मशाला में खत्म हुई।
4 of 5
जगन्ननाथ रथ यात्रा, कानपुर
समापन पर नागेश्वर धाम में आरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।