फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का पलटवार, कहा- पागल हो गए हैं स्वामी प्रसाद मौर्य

Tue, 24 Jan 2023 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए। यही निम्नतम टिप्पणी का उचित दंड होगा।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए रामचरितमानस की रचना की है। रामचरितमानस का कोई भी अंश किसी के अपमान के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग जिनको करिया अक्षर भैंस बराबर सुनना जैसे पढ़ना भी नहीं आता वह रामचरितमानस पर क्या टिप्पणी करने के अधिकारी हैं? भगवान उनको सद्बुद्धि दें।

रामचरितमानस का उद्घोष सियाराम मय सब जग जानी करब प्रणाम जोर जुग जानी... हमको मानव मात्र से प्रेम करना सिखाता है। स्वामी प्रसाद मौर्य इस समय स्वयं पगलाए हुए हैं। सठिया गए हैं। चुनाव में भी हार चुके हैं। जो स्वयं जनता जनार्दन द्वारा पिटा हुआ हो उससे हम क्या अपेक्षा करेंगे। सभी लोग रामचरितमानस का पाठ करें। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए। यही निम्नतम टिप्पणी का उचित दंड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें