खबर दिव्यांश सिंह। आईटीआई छात्रों को विदेशी कार कंपनी में अप्रेंटिस का मौका कानपुर। आईटीआई छात्रों को विदेशी कार कंपनी स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में अप्रेंटिस का मौका मिलेगा। राजकीय आईटीआई पांडू नगर के प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया फिटर, मोटर मैकेनिक वेहीकल, डीजल मैकेनिक, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन मशीनिस्ट टर्नर ट्रेड के छात्रों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू और टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित छात्रों को 10,000 रुपए मासिक मानदेय के साथ औरंगाबाद प्लांट में अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा। छात्रों को फ्री बस और कैंटीन की सेवा दी जाएगी । अधिक जानकारी के लिए छात्र आईटीआई पांडू नगर की प्लेसमेंट सेल में संपर्क कर सकते हैं।