\n \nकानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले मूल रूप से उन्नाव पुरवा निवासी एमआर शशांक मिश्र (29) पत्नी मोहिनी और भाई हिमांशु के साथ यहां रहते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार को शशांक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन हैलट ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। शव की कोविड-19 की जांच कराई गई रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। \n