राष्ट्रीय शर्करा संस्थास्के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी व अन्य।
- फोटो : संवाद
कानपुर। केंद्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को जनता वोट नहीं देती जिससे उन्हें लगता है कि डेमोक्रेसी खतरे में है। वह सरकार के मुखिया को लेकर उल्टी-सीधी बात करते हैं और कुछ नहीं होता। इससे साबित है कि देश में फुल डेमोक्रेसी है। डेमोक्रेसी न होती तो उन्हें अंदर डाल दिया जाता। एक्शन हो जाता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोलने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन देश की बेइज्जती करना निंदनीय है।
केंद्रीय मंत्री मंगलवार को नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के 90वें स्थापना दिवस पर शिरकत करने आए थे। इंस्टीट्यूट में पत्रकार वार्ता में जोशी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं है। राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और तेजस्वी यादव के पीछे-पीछे चलते हैं। वे कांग्रेस जो 25-30 सीटें देंगे उन्हें भी राहुल जिता नहीं पाएंगे। बिहार चुनाव में एनडीए जबरदस्त बहुमत हासिल करेगा। राहुल गांधी किसी बात को लेकर सीरियस नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार डेमोक्रेसी की बात करते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में गए सांसद पर हमला हो गया। उस पर कुछ नहीं कहा कि ममता बनर्जी नाराज हो जाएंगी। सीजेआई कोर्ट प्रकरण पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी इसकी कटु निंदा की है। उन्होंने भी मामले की भर्त्सना की है। यह बहुत गलत व्यवहार है।