कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में नियमों को ताक पर रख 32 शोध सहायकों का वेतनमान सहायक प्राध्यापकों के बराबर करने के मामले में पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह फंस गए हैं।
उन्होंने 2016 में पांच से छह महीने के लिए कार्यवाहक कुलपति रहते हुए नियम विरुद्ध कार्रवाई कर अपनों को लाभ पहुंचाया। शासन ने सभी 32 शोध सहायकों के बढ़े हुए वेतन को रद्द करते हुए उनसे वसूली के आदेश दिए हैं।