फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की ऊर्जा और वहां उठने वाले तूफानों का अध्ययन करने इसरो भेजेगा सेटेलाइट "आदित्य एल-1"

Thu, 06 Sep 2018 01:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- विज्ञान प्रसार नई दिल्ली के स्पेस साइंटिस्ट अरविंद सी रानाडे ने दी जानकारी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सूर्य पर भेजे गए नासा के पार्कर यान के बाद अब सूर्य ऊर्जा का अध्ययन करने के लिए 2021 तक इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो)आदित्य एल-1 नाम से सेटेलाइट भेजेगा। जो सूरज की ऊर्जा और वहां उठने वाले तूफानों का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी विज्ञान प्रसार भारती दिल्ली के स्पेस साइंटिस्ट डॉ. अरविंद सी रानाडे ने दी। उन्होंने कहा कि अभी इस सेटेलाइट पर काम चल रहा है। सूरज पर भेजा जाने वाला यह भारत का पहला सेटेलाइट होगा। डॉ. रानाडे जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

डेमो पिक
उन्होंने बताया कि सूरज एक चुंबकीय गोला है, इसके बारे जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी वजह से  सेटेलाइट भेजने की तैयारी है। डॉ. रानाडे ने कहा कि सूरज के छिपे कई अनसुलझे सवालों के जवाब इस सेटेलाइट के माध्यम से ढूंढने की कोशिश की जाएगी।

डॉ. रानाडे ने बताया कि 2021 तक आदित्य एल-1 सेटेलाइट को सूरज पर इसरो भेजेगा। सूरज से उठती सोलर विंड (तूफानों) के बारे में भी पता किया जाएगा। यह सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें