आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया गया
- फोटो : ANI
दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले पर केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को 500 रेलवे कोच देने को कहा है। इसी के चलते कानपुर के न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स में ऐसे 22 कोच तैयार हैं, जिनमें 352 लोगों को भर्ती किया जा सकता है। रेलवे अफसरों के मुताबिक जहां से मांग आएगी, वहां इंजन लगाकर इन्हें रवाना कर दिया जाएगा।
ऐसे हैं न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स के कोच
न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स में खड़े आईसोलेशन कोच में वे सभी सुविधाएं हैं, जो मरीज के लिए जरूरी होती हैं। इन्हें 11 अप्रैल को ही तैयार किया जा चुका है। हर कोच में एक तरफ टॉयलेट और दूसरी तरफ बाथरूम है। एक कोच में 16 लोगों को एडमिट किया जा सकता है।
मेडिकल टीम इसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था करती है। इसमें मच्छरदानी, चार्जिंग प्वाइंट हैं। एक कोच को बनाने में करीब दो लाख रुपये का खर्च आया है। कानपुर सेंट्रल के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जहां से डिमांड आएगी, वहां इन कोचों को भेजा जाएगा।