राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीमों ने आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की तलाश में कानपुर में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ भी की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
कानपुर से किसी को पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आईएसआईएस के नए मॉडयूल हरकत अल हर्ब ए इस्माइल के सक्रिय होने का खुलासा होने के बाद बुधवार को कानपुर में एनआईए और एटीएस की टीमें शहर आईं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
गुपचुप तरीके से टीमों ने चमनगंज, बेकनगंज, बाबूपुरवा, कल्याणपुर, नौबस्ता और चकेरी थाना क्षेत्र में कई जगह छापेमारी की। घंटों चली छापेमारी में 50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की।
4 of 5
डेमो
इस पर एनआईए और एटीएस के अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कहकर कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।