फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी गिरोह का सरगना निकला बांदा का बलराम, आईएसआई एजेंटों को ऐसे पहुंचाता था पैसे

Sat, 11 Feb 2017 11:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

मध्य प्रदेश एटीएस ने किया है गिरफ्तार
जौहरपुर गांव में 8वीं तक की पढ़ाई
विज्ञापन
एमपी एटीएस टीम द्वारा पकड़े गए जासूस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एटीएस ने आईएसआई के 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इन्हें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सतना से हफ्ते भर पहले गिरफ़्तार किया गया है। ये लोग जासूसी के लिए अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे। एमपी एटीएस के प्रमुख संजीव शामी के अनुसार जम्मू के आरएसपुरा में पुलिस ने 2016 में आईएसआई के दो एजेंट गिरफ्तार किए थे जो पाकिस्तान रणनीतिक जानकारी भेजते थे। इनसे पूछताछ में पता चला कि उन्हें इस काम के लिए सतना निवासी बलराम सिंह नामक एक शख्स से पैसे मिलते थे।
विज्ञापन

 

जासूसों का सरगना बन गया था बलराम

डेमो
उसके बाद एटीएस की टीम ने दबिश देकर सतना से बलराम को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बाकी के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बलराम कश्मीर में आईएसआई एजेंटों को पैसा पहुंचाने का काम कर रहा था। इसी जुर्म में मध्य प्रदेश की एटीएस ने सबूत समेत बलराम को भोपाल में दबोच लिया। 

बलराम सिंह बांदा जनपद के जौहरपुर गांव में देउरा मजरा का मूल बाशिंदा है। चार साल पहले विदेश जाने की बात कहकर वह गांव छोड़ गया था। जबकि उसके कई चाचा अभी देउरा मजरा में रहते हैं। पिता शिव कुमार सिंह बचपन से ही अपने ननिहाल सतना जनपद के सोहास गांव में रह रहे हैं। बलराम उनका सबसे बड़ा बेटा है। उसका छोटा भाई रीवां (एमपी) ननिहाल में रहता है। छोटी बहन भी यहां बीए में पढ़ाई कर रही है। पिता शिव कुमार के पास 25 एकड़ जमीन है। वह इसमें खेती कराते हैं।
 

कश्मीर में आतंकियों को पहुंचाता था पैसे

डेमो
कश्मीर में आतंकियों को पहुंचाता था पैसे
मध्य प्रदेश एटीएस के मुताबिक बलराम पाकिस्तान से मिले पैसे कश्मीर में आतंकियों तक पहुंचाता था। पुलिस के मुताबिक जम्मू कश्मीर से लेकर देश के अन्य भागों में उसने एक सैकड़ा से ज्यादा बैंक एकाउंट खुलवा रखे थे। मध्य प्रदेश एटीएस के मुताबिक बलराम के खाते में विदेशों से पैसा आता था। इन पैसों को वह जम्मू भेजता था। वहां सतविंदर नामक युवक सैन्य जानकारियां पाकिस्तान को भेजता और इस काम में बलराम द्वारा भेजे गए रुपये खर्च करता था। सतविंदर को तीन महीने पूर्व गिरफ्तार किया गया था। उसी ने बलराम के बारे में जानकारी दी। इसी तरह गिरोह में शामिल रहे बृजेश पटेल और राजीव पटेल भी भोपाल सीआईडी द्वारा पकड़े जा चुके हैं। बृजेश अब भी भोपाल जेल है। राजीव पटेल जमानत पर है और सतना में रह रहा है।
मध्य प्रदेश एटीएस के मुताबिक वह जासूसी गिरोह का सरगना बन गया था। इस गिरफ्तारी के बाद बुंदेलखंड में भी आईएसआई की जड़ें जुड़ी होने के आसार हैं। एटीएस ने दो दिन पूर्व मध्य प्रदेश से 11 लोगों को दबोचा है। इनमें पांच ग्वालियर से, तीन भोपाल से, दो जबलपुर से और एक सतना से गिरफ्तार हुआ है। सतना बांदा जनपद की सरहद से जुड़ा एमपी का जिला है। 


 

दूर देशों में बैठे आकाओं से ऐसे कराता था आतंकियों की बात

डेमो
दूर देशों में बैठे आकाओं से ऐसे कराता था आतंकियों की बात
इसके साथी इंटरनेट कॉल को सेल्युलर नेटवर्क में बदलकर दूसरे देशों में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचाते थे। इस मामले में टेलीकॉम कंपनियों के कुछ कर्मचारी भी जांच के घेरे में हैं। इन सभी के खिलाफ एटीएस इंडियन टेलीग्राफ एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। एटीएस ने इस गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में टेलीफोन एक्सचेंज भी बरामद किए हैं। इसके अलावा गिरोह के पास से चाइनीज उपकरण, मोबाइल फोन, सिम बाक्स, विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड सिमकार्ड, लैपटाप और डाटा कार्ड भी बरामद हुए है।

 

एक्सचेंज के जरिए चला रहा था कई गैर कानूनी धंधे

डेमो
एक्सचेंज के जरिए चला रहा था कई गैर कानूनी धंधे
एक्सचेंज के जरिए यह गिरोह हवाला और लाटरी कारोबार भी अंजाम दे रहा था। गिरोह का सरगना बलराम सिंह ही बताया गया है। उसने दुबई में आईएसआई से ट्रेनिंग ली।


 

महज 8वीं पास है मास्टरमाइंड बलराम

डेमो
महज 8वीं पास है मास्टरमाइंड बलराम
मध्य प्रदेश एटीएस के मुताबिक आतंकियों को फंड ट्रांसफर और इंटरनेशनल टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाला बलराम सिंह महज 8वीं कक्षा पास बताया गया है। 10वीं की परीक्षा में वह फेल हो गया था। एटीएस चीफ संजीव शर्मा के मुताबिक पिछले नवंबर माह में जम्मू कश्मीर में आरएसपुरा से गिरफ्तार किए गए सतविंदर और दादू ने यह खुलासा किया था कि पाकिस्तानी हैंडलर्स बलराम सिंह के खाते में पैसा ट्रांसफर करते थे। सतविंदर सैन्य सूचनाएं जुटाता था। सेना के कैंपों और पुलों आदि के फोटो लेता था। केंद्रीय सुरक्षा बलों की गतिविधियां और उनके वाहनों की जानकारी भी जुटाते थे।

 
विज्ञापन

सतना में गिरफ्तारी, भोपाल में मुकदमा

एमपी एटीएस टीम द्वारा पकड़े गए जासूस
सतना में गिरफ्तारी, भोपाल में मुकदमा
जासूसी कर रहे बलराम सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मध्य प्रदेश एटीएस ने उसके परिवार वालों को लिखित रूप में दी है। इनमें बताया है कि बलराम सिंह को 8 फरवरी की शाम 7:40 बजे सतना से गिरफ्तार किया गया है। उसे 9 फरवरी को भोपाल में पेश किया गया। उस पर भोपाल में एटीएस और एसटीएफ ने क्राइम नंबर- 2/2017, धारा 122, 123 आईपीसी, भारतीय बेतार यांत्रिकीय अधिनियम-1985 की धारा 36 तथा भारतीय तार अधिनियम- 1985 की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें