अब अन्य गांवों की नजर इस गांव पर रहेगी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर ग्राम पंचायत का ईश्वरीगंज गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि यह गांव दूसरे गांवों के लिए मिसाल बनेगा। उन्होंने निगरानी समिति को पांच हजार रुपये का इनाम दिया। गरीबों को मकानों के लिए पट्टे देने का आश्वासन भी दिया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि गांव को 15 लाख रुपये सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए दिए जाएंगे। अब अन्य गांवों की नजर इस गांव पर रहेगी। इसलिए साफ-सफाई पर ध्यान दें। डीएम ने तरंग सेवा संस्थान द्वारा साफ-सफाई से सबंधित गाना लॉच किया। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसमें सीडीओ अरुण कुमार, एमएलसी अरुण पाठक, ज्वाइंट मज्ट्रिेट अभिषेक आनंद, प्रधान आकाश वर्मा मौजूद रहे।