एक्टर जय भानुशाली, एक्ट्रेस बिदिता बाग, पुनीत इस्सर और अखिलेंद्र मिश्रा दिसंबर में आएंगे शहर
यूपी के कानपुर शहर की खूबसूरती एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगी। दिसंबर में एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस बिदिता बाग ‘इश्कबाजियां’ फिल्म की शूटिंग के लिए शहर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण लाल बंगला निवासी अनीश शेरोन खान कर रहे हैं। ‘इश्कबाजियां’ फिल्म में पुनीत इस्सर और अखिलेंद्र मिश्रा लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता अनीश ने बताया कि शूटिंग मोतीझील, जाजमऊ, गंगा बैराज, परेड और फूलबाग में होगी। इसके लिए डेढ़ महीने का शेड्यूल तैयार किया गया है।
जूनियर आर्टिस्ट के लिए चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके लिए कानपुर के प्रतिभाशाली युवाओं को ऑडिशन के जरिए चुना जाएगा। अनीश की फिल्म ‘जिंदगी मुंबईं’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने अपने शहर को इसी वजह से चुना है कि कानपुर की भाषा शैली और अंदाज पूरे देश में मशहूर हो रहा है तो फिर शहर में जन्मे फिल्म निर्माता इससे पीछे क्यों रहे। फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। एक्ट्रेस विदिता बाग हाल ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में नजर आई थीं।