फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त अभियान में सिंचाई व आरईएस विभाग फिसड्डी, डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दो माह के गड्ढामुक्त अभियान की प्रगति की पोल डीएम की समीक्षा बैठक में खुल गई। एक माह से अधिक बीतने के बाद सिंचाई व आरईएस विभाग ने एक भी सड़क गड्ढामुक्त नहीं कराई। शून्य प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। जल्द काम शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने विकास भवन सभागार में गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा की। पड़ताल में सामने आया कि सिंचाई विभाग को पांच डिवीजन के अंतर्गत आने वाली करीब 35 किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना है। 15 सितंबर से यह अभियान शुरू हुआ था, लेकिन एक माह से अधिक बीतने के बाद भी सिंचाई विभाग किसी सड़क को गड्ढामुक्त नहीं करा सका है। इसपर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और एसडीओ सिंचाई शोभित कुमार को जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि अब लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 900 मीटर की सड़क की कार्ययोजना पोर्टल पर फीड कर दिए जाने और अभी तक कार्य में कोई प्रगति न होने पर अभियंता को फटकार लगाई। मंडी समिति के अफसरों ने बताया कि दो मार्गों का कार्य पूरा हो गया है। इन कार्यों को नोडल विभाग पीडब्लूडी द्वारा पोर्टल पर फीड नहीं करने को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में 37 विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि काम तेजी से कराया जाए। जिस विभाग के कार्य लंबित पाए जाएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यहां 50 लाख के ऊपर की लागत की योजनाओं की समीक्षा भी की गई। जुगराजपुर सीएचसी, मिनी स्टेडियम, अमराहट कैनाल पंप योजना, संदना पुल, रूरा ओवरब्रिज आदि परियोजनाओं में कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन परियोजना के मद में बजट नहीं है तो पत्राचार कर बजट की मांग करें। डीएम ने सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा को निर्देश दिया कि जनपद में चल रही परियोजनाओं को देखें और वहां मजदूरों के लिए जरूरी व्यवस्था की पड़ताल कर कमी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यहां सीडीओ सौम्या पांडेय, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीएसटीओ शीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें