फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खाद बिक्री में गड़बड़ी, तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रबी सीजन में खाद की बिक्री में मनमानी और अनियमितता करने वाले विक्रेताओं पर कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलेभर में तीन टीमों ने छापे मारकर खाद की 30 दुकानों की जांच की। 14 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन


घाटमपुर क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने घाटमपुर क्षेत्र के मेसर्स राहुल खाद भंडार, साढ़ भीतरगांव, मेसर्स कुशवाहा खाद भंडार, सांखाहारी घाटमपुर और मेसर्स मां मुक्तेश्वरी खाद एवं बीज भंडार, श्रीनगर घाटमपुर के यहां खाद बिक्री का स्टाक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला।

ओवररेटिंग पर खाद बिक्री की शिकायतें मिलीं तो तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। कल्याणपुर क्षेत्र के टिकरा स्थित मेसर्स अवस्थी ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ भी उर्वरक बिक्री में अनियमितता मिलने पर अपर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें