फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: इशरत को मिली थी आधार कार्ड ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी, बोला- मेरे सामने बनाया गया था फर्जी

Fri, 09 Dec 2022 05:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कर्नलगंज स्थित घर से पुलिस ने आरोपी इशरत की निशानदेही पर आधार बरामद किया है। सरेंडर करने से पहले विधायक ने इशरत को आधार कार्ड ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी दी थी। पुलिस ने इशरत को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी का सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक इरफान सोलंकी को फरार कराने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को सपा नेत्री नूरी शौकत के मौसा इशरत को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके कर्नलगंज स्थित घर से विधायक का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेजा गया।

विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर फर्जी आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया है, जिसको केस में शामिल कर लिया गया है। पिछले एक सप्ताह से आधार कार्ड बरामद करना चुनौती बना हुआ था। जाजमऊ थाने में आठ नवंबर को इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी व अन्य 55 अज्ञात पर आगजनी व रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार होने के दौरान विधायक ने दिल्ली से मुंबई का हवाई सफर किया था।

26 नवंबर को इससे संबंधित एक केस ग्वालटोली थाने में पुलिस ने दर्ज किया था। पुलिस ने दावा किया था कि इरफान ने अशरफ अली नाम से आधार बनाकर इसी पहचान का इस्तेमाल किया। एयरपोर्ट पर भी इसी के जरिये प्रवेश किया। तब पुलिस ने इरफान के मददगार सपा नेत्री नूरी शौकत, उनके ड्राइवर अम्मार इलाही, इरफान के साले अनवर व मंसूर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बीते शुक्रवार को इरफान और रिजवान सरेंडर कर जेल चले गए थे। नूरी का भाई अशरफ भी जेल भेजा जा चुका है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी नूरी शौकत के मौसा इशरत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने घर पर विधायक का फर्जी आधार कार्ड छिपाकर रखा है। पुलिस की टीम ने उसको बरामद कर लिया।

मेरे सामने बनाया गया था फर्जी आधार
पुलिस के मुताबिक इशरत ने पूरी वारदात कबूली है। उसने बताया कि विधायक ने नूरी के घर पर पनाह ली थी। वहीं पर विधायक का फर्जी आधार कार्ड बनाया गया था। नूरी के भाई अशरफ अली के आधार पर ही इरफान की फोटो लगाकर स्कैन किया गया था। तब वह वहीं पर मौजूद था। यही आधार विधायक लेकर वहां से निकले थे, जिससे उनकी खुद की पहचान उजागर न हो सके। अशरफ अली की पहचान से ही वह मुंबई पहुंचे थे।

सरेंडर करने से पहले ठिकाने लगाने को दिया था आधार
पूछताछ में इशरत ने बताया कि इरफान के सरेंडर की उसे पहले ही जानकारी थी। इशरत के मुताबिक सरेंडर के दिन (02 दिसंबर) सपा विधायक ने अपने घर पर उनको बुलाया था। इस दौरान फर्जी आधार कार्ड विधायक ने इशरत को दिया था। इरफान ने कहा था कि इसको ठिकाने लगा देना। पुलिस के हाथ नहीं लगना चाहिए।
विज्ञापन

आधार बनाने वाला अभी पकड़ से दूर
ग्वालटोली के केस में कुल नौ नामजद आरोपी हैं, जिनमें से आठ आरोपी जेल पहुंच चुके हैं। अली नाम का नामजद आरोपी फरार है। उसी ने आधार बनाया था। वह कर्नलगंज का रहने वाला है। पुलिस को ज्यादा जानकारी अली के बारे में नहीं मिल सकी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही वह अली को भी गिरफ्तार कर लेंगे। अगर किसी अन्य की भूमिका मिली, तो पुलिस उनको भी आरोपी बना कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें