फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल खुश कर देगा आईआरसीटीसी का लेह और लद्दाख का ये स्पेशल टूर पैकेज

Tue, 12 Mar 2019 05:25 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आईआरसीटीसी 16 से 21 अप्रैल तक लेह और लद्दाख की यात्रा कराएगा। इसमें दो व्यक्तियों के एक साथ छह दिन, 5 रात ठहरने का पैकेज 66,600 का है। तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने का पैकेज मूल्य 97,350 रुपये है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 27050 (बेड सहित) अलग से देना होगा। पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों के लखनऊ से लेह वाया नई दिल्ली जाने-आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान और ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है।
विज्ञापन

शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरुद्वारा, नुब्रा वैली स्थित कैंप में रात्रि विश्राम व हंडर गांवों और स्थानीय जगहों की सैर के साथ ही पेनहोन्ग झील का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर भी कराया जाएगा। बताया कि पैकेज के लिए www.irctctourism.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके अलावा कानपुर के लोग 09794844569 और 09794844559 पर कॉल कर भी अधिक जानकारी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें