फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कैराना से इत्रनगरी पहुंचीं इकरा हसन, अखिलेश के लिए मांग रहीं वोट, घर-घर दे रही हैं दस्तक

Wed, 08 May 2024 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: चुनाव नजदीक आते ही सपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में कैराना लोकसभा सीट से पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन इत्रनगरी पहुंच गई हैं। वो घर-घर जाकर अखिलेश के लिए वोट मांग रही हैं।
विज्ञापन
इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथे चरण के चुनाव के लिए सियासी जंग तेज हो गई है। कन्नौज संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव को कामयाब बनाने के लिए पार्टी ने जोर लगा रखा है। जिन जिलों में पहले चुनाव हो चुका है, वहां के नेताओं ने यहां डेरा डाल दिया है। इसी के तहत कैराना लोकसभा सीट से पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन भी यहां पहुंचीं हैं। वह घर-घर जाकर लोगों से मिलकर अखिलेश यादव के लिए समर्थन जुटा रही हैं।

विज्ञापन

कन्नौज संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में सपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। न सिर्फ खुद अखिलेश यादव यहां लगातार दौरा कर रहे हैं, बल्कि उनके लिए दूसरे जिलों के कार्यकर्ता भी यहां पहुंच चुके हैं। इसी कड़ी में शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार इकरा हसन यहां पहुंचकर पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। वह खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में जा रही हैं।

विज्ञापन

यहां अखिलेश यादव के लिए समर्थन जुटाने के लिए संपर्क कर रही हैं। इसी के तहत उन्होंने मंगलवार की रात शहर के अलग-अलग मोहल्लों में जाकर जनसंपर्क किया। घर-घर बैठक की। संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, महंगाई मुद्दा, आपसी भाईचारा को मुद्दा बताते हुए अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे। अगले दिन बुधवार को उन्होंने गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ इलाके में जनसंपर्क किया। उनके साथ स्थानीय पदाधिकारी भी संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें