फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस सुरेंद्र कुमार सुसाइड केस: गृहस्थी के सामान का बंटवारा बना था खींचतान की वजह

Tue, 11 Dec 2018 08:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के सुसाइड मामले में उनके घर और ससुराल वालों को क्लीन चिट मिल गई है। तीन महीने तक चली जांच में एसपी ने पाया कि सुरेंद्र कुमार दास शादी के बाद परिवार और ससुराल वालों के बीच सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे थे। इसी के चलते वह डिप्रेशन में रहते थे। खुदकुशी के पीछे यही वजह रही। 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
इस मामले परिवार और ससुराल के बीच आईपीएस की गृहस्थी के सामान के बंटवारे को लेकर खींचतान सामने आई थी। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति के साथ सामान बांट लिया था। एसपी के मुताबिक जांच में खुदकुशी के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पाया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
पारिवारिक विवाद में आईपीएस डिप्रेशन में रहते थे। उन्होंने एकाएक खुदकुशी का फैसला नहीं लिया था। जहर खाने के कई दिन पहले से वह सोशल मीडिया में मौत का आसान तरीका खोजने की तलाश करते रहे। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया था।

4 of 7
डेमो पिक
एसपी पश्चिम ने सुरेंद्र कुमार दास के मोबाइल फोन रिकार्ड, सुसाइड नोट, व्हाट्सएप मैसेज, डॉयरी को देखा। आईपीएस के सरकारी आवास में तैनात रहे कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
आईपीएस के भाई नरेंद्र दास, मां व परिवार के अन्य लोगों के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. रवीना सिंह, ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह और सास के अलग-अलग बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
यह था मामला 
एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास ने 4 सितंबर को कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। पत्नी डॉ. रवीना और स्टाफ ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था। 9 सितंबर को अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
इसके बाद से सुरेंद्र कुमार के घर और ससुराल वाले एक-दूसरे को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे थे। दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। एडीजी अविनाश चंद्र ने मामले की जांच एसपी पश्चिम संजीव सुमन को सौंपी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें