फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस सुरेंद्र सुसाइड केसः आत्महत्या के कारण जानने को बनीं तीन टीमें

Thu, 27 Sep 2018 01:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- परिजनों और दोस्तों से पूछताछ करेंगी टीमें 
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया है आरोप
विज्ञापन
1 of 5
सुरेंद्र कुमार दास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की आत्महत्या के मामले में उनके सास-ससुर द्वारा मां, बहन, भाई, भाभी पर ही आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने अपनी जांच और तेज कर दी है। एसपी पश्चिम संजीव सुमन के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
एक टीम लखनऊ जाकर उनके परिजनों से पूछताछ करेगी। दूसरी टीम सहारनपुर में और तीसरी टीम दिल्ली में रहने वाले आईपीएस के दोस्तों से पूछताछ करेगी। आईपीएस दास ने अपने सुसाइड नोट मेें एक महिला मित्र का जिक्र भी किया था। पुलिस को उम्मीद है कि इस महिला दोस्त से अहम जानकारी हाथ लग सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
नौ सितंबर को आईपीएस की आत्महत्या के बाद बड़े भाई नरेंद्र कुमार दास ने उनकी पत्नी डॉ. रवीना को जिम्मेदार मानते हुए एसएसपी से लेकर डीजीपी तक से मांग की थी कि मामले की जांच कराई जाए। सोमवार को ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह और सास डॉ. रीता सिंह ने प्रेसवार्ता कर अपने दामाद (आईपीएस) के परिजनों पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कहा था इसी वजह से आईपीएस ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि अभी तक आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चला है। इसके चलते अब तीन टीमें बनाई गई हैं, जो उनके दोस्तों और परिजनों से पूछताछ करेंगी।

4 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
आईपीएस ने महिला मित्र से फोन पर कहा था कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं। उन्होंने सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा भी है कि वह चाहे तो दोस्त से पूछ सकती है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि आईपीएस ने परेशानी के कारणों का दोस्त से जिक्र भी किया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
सील कमरे को खोलकर खंगाला जाएगा
अब पुलिस दोबारा सील किए गए कमरे में छानबीन करेगी। गुरुवार को एसपी पश्चिम की मौजूदगी में कमरे को खोलकर खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें