फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL10: गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ग्रीनपार्क में मुकाबला, टॉस होगा अहम

Sat, 13 May 2017 12:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क में शनिवार को गुजरात लॉयंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच में टॉस फिर अहम होगा। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस मैदान पर खेले गए सभी आईपीएल मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में आईपीएल सीजन-9 (2016) से टी-20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी। यहां पर पहला मैच गुजरात लॉयंस व कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुआ था। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए थे। गुजरात ने चार विकेट से मैच जीत लिया था।

इसके बाद मुंबई इंडियंस के साथ हुए मैच में भी बाद में बल्लेबाजी करने वाली गुजरात ने छह विकेट से मैच जीता था। बुधवार को भी हुए मैच में बाद में खेलने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात को दो विकेट से मैच हराया था। इसके अलावा 26 जनवरी को हुए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में भी इंग्लैंड ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए भारत को सात विकेट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें