फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL10: हैदराबाद को गुजरात से जीतना जरूरी, हारे तो ‘पंजाब की बल्ले-बल्ले’

Sat, 13 May 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नेट प्रैक्टिस करते खिलाड़ी
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क में दूसरा मैच शनिवार को गुजरात लॉयंस और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स के लिए मैच बहुत अहम होगा। इस मैच को जीतने के साथ ही सनराइजर्स की प्ले ऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं प्ले ऑफ से बाहर चल रही गुजरात लॉयंस अपना आखिरी मैच खेलेगी। टीम अपने होम ग्राउंड पर मैच जीतकर आईपीएल से विदाई लेना चाहेगी। मैच शाम चार बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन

  13 मैचों में सात मैच जीतकर 15 अंकों के साथ हैदराबाद चौथे स्थान पर है। अंतिम 14वां मैच जीतती है तो टीम के कम से कम 17 अंक हो जाएंगे। वहीं पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक है। हैदराबाद मैच हारती है तो पंजाब प्ले ऑफ की दौड़ में वापसी कर सकती है। बशर्ते उसे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। मुंबई के 18 अंक, राइजिंग पुणे सुपर जाइंट के 16 अंक और कोलकाता के 16 अंक हैं। अभी मुंबई और कोलकाता का 1-1 मैच बाकी है, जबकि पुणे को दो मैच खेलने हैं। 

इस तरह हैं टीम 

नेट प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी
गुजरात लॉयंस
सुरेश रैना (कप्तान), अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फाक्नर, मनप्रीत गोनी, एरोन फिंच, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, मुनफ पटेल, इरफान पठान, प्रथम सिंह, जेसन रॉय, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, अंकित सोनी, शैली शौर्य, ड्वेन स्थिम और तेजस बरोका।
विज्ञापन

हैदराबाद सनराइजर्स

नेट प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी
डेविड वार्नर (कप्तान), युवराज सिंह, शिखर धवन, मुस्तफिजुर रहमान, भुवनेश्वर कुमार, मोसिस हेनरिक्स, आशीष नेहरा, बेन कटिंग, नमन ओझा, केन विलियम्सन, दीपक हुड्डा, रशीद खान, मोहम्मद नवी, रिक्की भुई, विपुल शर्मा, एकलव्य द्विवेदी, क्रिस जार्डन, सिद्धार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन, मोहम्मद सिराज, विजय शंकर, विरेंदर शरन और प्रवीण तांबे।
मैच रेफरी : कर्नल चिनमय शर्मा
अंपायर-अनिल चौधरी, नितिन मेनन
थर्ड अंपायर- यशवंत बार्डे
फोर्थ अंपायर-के श्रीनिवासन
स्कोरर-एपी सिंह, एसपी सिंह आफिशियल
डकवर्थ लुईस मैनेजर-रामजी तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें