इस तरह से कराते थे सट्टा
सटोरियों ने पुलिस को बताया कि olabet99.com एक साइट है, जिसकी आईडी विदेश में बैठा गैंग लीडर देता है। प्रदेश के कई जिलों में इनका नेटवर्क है। बतौर एजेंट यहां से वह लोग काम करते थे। सभी एजेंट के अलग-अलग नाम और पासवर्ड होते हैं। सटोरियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि पैसा लगाने वाला जीते या हारे, हर सूरत में उन्हें फायदा होता है। आईपीएल के सीजन में वह कम से 50 लाख रुपये तक कमाते हैं जबकि विदेश में बैठे गैंग लीडर को अच्छा खासा मुनाफा होता है। डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि आईपीएल में सट्टा खेलने की जानकारी पर छापेमारी की गई। आरोपियों के संपर्कों और कनेक्शन की तलाश की जा रही है।
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी और ये हुई बरामदगी
सेनपश्चिम पार निवासी रोहित तिवारी, विजय, जूही परमपुरवा निवासी संदीप साहू, बजरिया पीरोड निवासी सौरभ मतानी व दतिया महादेव निवासी अमित उर्फ गोपाल सोनी के रूप में हुई है। वहीं, आरोपियों से 6,78,000 रूपये, दो लैपटाप, नौ कीपैड मोबाइल फोन और 10 स्मार्ट फोन, एक कैलकुलेटर, एक फोन रिसीव करने व रिकॉर्ड करने का, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मय हैडफोन, माइक, सट्टे के हिसाब के कागज व रजिस्टर एक स्कूटी बरामद की गई है।