ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर में सीटों की व्यवस्था देखते गुजरा लॉयन्स के सीईओ
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मैचों की टिकट बिक्री 20 अप्रैल से शुरू होगी। दोनों मैचों के टिकट बुक माई शो में ऑनलाइन बिकेंगे। यदि टिकट बच गए तो ही विंडो से बिक्री होगी। टिकटों के मूल्यों में वृद्धि नहीं होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी गैलरी वाइज टिकटों के दाम वहीं होंगे।
ग्रीनपार्क में 10 मई को गुजरात लायंस बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, 13 मई को गुजरात लायंस बनाम हैदराबाद सनराइजर्स के बीच होगा। गुजरात लायंस के सीईओ अमरिंदर सिंह, ऑपरेशन्स मैनेजर आकाश प्रताप सिंह, पिच क्यूरेटर शिवकुमार और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एसके अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अनिल कमठान, मीडिया प्रभारी तालिब के बीच सोमवार को बैठक हुई। इसमें दर्शक दीर्घा के अलावा अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
इसी बीच प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम और पवेलियन तथा सी बालकनी के रेनोवेशन का काम रहे एमएचपीएल के एमडी प्रनीत अग्रवाल को बुलाकर काम पूरा होने की जानकारी की। पता चला कि 30 अप्रैल तक दोनों ही काम पूरे होंगे। गुजरात लायंस के सीईओ अमरिंदर सिंह ने कहा दर्शकों को पानी, खाने-पीने के अलावा आने जाने में कोई असुविधा न हो इसका विशेष इंतजाम किया जाएगा। कानपुर के दर्शक बहुत ही शानदार हैं।