फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शुभ मुहूर्त में 150 करोड़ के निवेश होने का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिवाली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शेयर बाजार में निवेश की शुभ शुरुआत करने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र आयोजित होगा। दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलने वाले कारोबारी सत्र में कानपुर के निवेशक करीब 150 करोड़ रुपये के शेयर कारोबार में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि सेबी की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर के निवेशक कैश सेगमेंट में प्रतिदिन औसतन करीब 200 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद-फरोख्त करते हैं। यदा कारोबार (फ्यूचर एंड ऑप्शन) का टर्नओवर कैश सेगमेंट से कई गुना अधिक रहता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में निवेशक कमोडिटी सेगमेंट में सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी में भी कारोबार करते हैं। मौजूदा वित्तवर्ष में एनएसई के कैश सेगमेंट में कानपुर की औसत हिस्सेदारी करीब 0.18 प्रतिशत है जबकि बीएसई में यह हिस्सेदारी लगभग 0.04 प्रतिशत है। ऐसे में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान भी शहर के निवेशकों की बंपर शेयर भागीदारी रहने की उम्मीद है। बतायाकि अब मोबाइल और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे ही मुहूर्त ट्रेडिंग में हिस्सा लेना आसान हो गया है। यानी परंपरा वही है लेकिन उसका तरीका डिजिटल हो गया है।
मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत वर्ष 1957 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से हुई थी। बाद में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने भी इस परंपरा को अपनाया। हिंदू कैलेंडर में दिवाली से नए संवत की शुरुआत मानी जाती है। इसी अवसर पर निवेशक शुभ मुहूर्त में शेयर खरीदकर नए कारोबारी वर्ष की शुरुआत करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक होता है।
विज्ञापन

मुहूर्त ट्रेडिंग को लेकर निवेशकों का उत्साह केवल धार्मिक मान्यताओं तक सीमित नहीं है। पिछले आठ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन सेंसेक्स में लगातार बढ़त दर्ज की गई है। 2020 में सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत ऊपर रहा। 2021 में 0.49 प्रतिशत, 2022 में 0.88 प्रतिशत, 2023 में सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत, 2024 में 0.42 प्रतिशत, 2025 में 0.07 प्रतिशत ऊपर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें