फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेंडी शराब कांड की जांच फिर शुरु, पूर्व विधायक के पौत्रों पर कसेगा शिकंजा, एडीजी ने दिया आदेश

Thu, 15 Oct 2020 09:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के सचेंडी शराब कांड में शराब माफिया सपा नेता के पौत्रों की भूमिका दोबारा से जांची जाएगी। एक गोपनीय शिकायत को संज्ञान में लेकर एडीजी जोन ने डीआईजी को दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत में आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन


लखनऊ के एक अधिकारी ने सिफारिश की थी। सचेंडी में मई 2018 में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत हुई थी। पूर्व सपा विधायक व पूर्व मंत्री रामस्वरूप गौर के पौत्र विनय सिंह और नीरज सिंह समेत अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया था।

नीरज पर एनएसए लगी थी, वह भी छह महीने बाद हट गई थी। विनय सिंह पर गैंगस्टर लगा था लेकिन नीरज पर नहीं। आरोपी जमानत पर बाहर हैं। एडीजी जोन को जो शिकायत मिली है, उसमें शराब कांड से जुड़े केसों में गड़बड़ियां करने और नीरज सिंह पर गैंगस्टर न लगाकर पुलिस पर बचाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब कांड की दोबारा जांच कराई जा रही है। जांच में कई गड़बड़ियों व आरोपियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
जय नारायन सिंह, एडीजी जोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें