इटावा। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बाहर से दवा लिखने के बाद डॉ. महेश चंद्रा को जांच सौंपी है। उन्हें तीन दिन में जांच कर कार्यालय को रिपोर्ट देने के आदेश दिए है। इससे आगे की कार्रवाई की जा सके। बता दें कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक महिला ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बाहर से दो इंजेक्शन लिखने का आरोप लगाया था। यह इंजेक्शन 650 रुपये लाने की बात कही। इसका वीडियो वायरल होने पर सीएमएस ने जांच की बात कही थी। (संवाद)