फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन जगह पाइप लाइन लीकेज बहकर बर्बाद हो रहा अमूल्य जल

Sun, 20 Sep 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत में ब्लॉक कार्यालय के पास पेयजल पाइप लाइन में तीन बड़े लीकेज हैं। हर दिन जलापूर्ति पर हजारों लीटर अमूल्य जल बहकर बर्बाद हो रहा है। करीब दो माह से लीकेज की समस्या है। इधर गड्ढे खोदकर छोड़ने से हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

नगरीय आबादी को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी बनाई गई है। इधर, आंबेडकर नगर में ब्लॉक कार्यालय के पास सड़क के नीचे डाली गई पाइप लाइन में तीन जगह पर लीकेज है। इन लीकेज को तुरंत ठीक नहीं कराया जा सका है। इसकी वजह से अब ये लीकेज बड़े हो गए हैं। टंकी से जलापूर्ति पर लीकेज वाले स्थानों से तेजी से अमूल्य जल बहकर बर्बाद होता है। सुबह व शाम दो बार जलापूर्ति की जाती है। ऐसे में हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।
जलभराव से सड़क से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। लीकेज ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढों से हादसे का डर बना है। इधर, पाइप लाइन लीकेज की वजह से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। लईक, जीतू, दुलारे, लल्लू व पीर बक्स आदि ने बताया कि कई बार निकाय कार्यालय में शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो सका है। पाइप लाइन में बड़े लीकेज से हर दिन हजारों लीटर अमूल्य जल बर्बाद हो रहा है। सड़क भी पूरी तरह से उखड़ गई है।
विज्ञापन

करीब 300 घरों में टोटी से पानी टपक रहा है। इससे पेयजल किल्लत बनी है। ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि लीकेज की समस्या का समाधान कराने का पूर्व में प्रयास हो चुका है। कुछ जरूरी सामग्री यहां उपलब्ध नहीं है उसे मंगवाया गया है। जल्द ही पाइप लाइन के लीकेज ठीक कराए जाएंगे।आ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें