फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में इंटक को बहुमत

Mon, 09 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते महामंत्री पंकज सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। आयुध निर्माणी कार्यसमिति चुनाव में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने परचम लहराया है। 10 में से सात सीटें जीतकर इंटक ने चार साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। चुनाव शनिवार को कराए गए थे। देर रात परिणाम घोषित किए गए थे।
विज्ञापन

चुनाव में इंटक के अर्जुन तिवारी, अवधेश तिवारी, शशिकांत उपाध्याय, विनोद यादव, अभिषेक पाल, डी भट्टाचार्य, विजय तिवारी ने, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) के अजय पाल, दीपक उपाध्याय और बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) से अनिल कुमार ने जीत हासिल की।
ओएफसी के मीडिया प्रभारी विनय अवस्थी ने बताया कि कार्यसमिति के चुनाव हर दो साल में कराए जा्रते थे। पिछले दो कार्यकाल के बाद चुनाव में इंटक को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं, इंटक नेता एचएन तिवारी, उमेश शुक्ला ने जीते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें