सोमवार का दिन कानपुर के लिए सबसे ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। पीएसआईटी भौंती में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के पहले संवाद में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसााद मौर्य , कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जनता से रूबरू हुए। इसके बाद इंटरनेशनल लाइफ कोच गौर गोपाल दास ने आधुनिक समाज की चुनौतियों का सामना करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए धैर्य बेहद जरूर है।
उन्होेने कहा कि एक रात में बदलाव नहीं आते हैं। उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो एक बार कहीं जा रहे थे तभी एक महिला आई और उनसे पेंसिल स्केच बनाने की विनती की। पाब्लो ने तीस सेकेंड में उसका स्केच बना दिया और तीस हजार डॉलर मांगे। महिला ने आश्चर्य से कहा कि इतनी कम समय में स्केच बनाई... और इतने सारे पैसे। तो पाब्लों ने कहा कि आज जो तीस सेकेंड में स्केच बनाया है उसके पीछे तीस साल की मेहनत है ये उसके पैसे हैं।