फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर आई अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से नेपाल के जनकपुर धाम से निकली अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा रविवार को शहर पहुंची। यहां शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से यात्रा दल का स्वागत किया गया। गांधी जयंती पर शुरू हुई यात्रा नेपाल और भारत के सात राज्यों से होकर करीब तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर देहरादून पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व हिमालयी पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थापक, पद्मश्री एवं पद्म भूषण सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी स्वयं साइकिल चलाकर कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनसंवाद में यात्रा समन्वयक रामबाबू तिवारी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नीति निर्माताओं, युवाओं और आमजन का ध्यान बढ़ते प्रदूषण तथा प्रदूषित होती नदियों की ओर आकर्षित करना है। डॉ. जोशी ने कहा कि प्रकृति ही प्रभु है और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मौके पर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। न्यास की प्रांत संयोजिका व समाजसेविका डॉ. बिंदु सिंह और पर्यावरण शिक्षा के प्रांत संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार प्रजापति ने सभी यात्रियों को सम्मानित किया। मौके पर गौरव वाजपेयी, राहुल यादव, अंजलि पांडेय, प्रतिभा प्रजापति, सरदार भूपेंद्र सिंह और अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें