फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल लाइफ कोच ने कुछ इस तरह बताए आधुनिक समाज की 'चुनौतियों का सामना' करने के तरीके

Tue, 27 Mar 2018 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आपकी कामयाबी का मंत्र सिर्फ आप ही के पास
- इंटरनेशनल लाइफ कोच गौर गोपाल दास ने दिए जीवन में सफलता के गुर
विज्ञापन
इंटरनेशनल लाइफ कोच गौर गोपाल दास
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामयाबी के लिए किसी दूसरे की राह मत ताको, ये मत सोचो कि सरकार ये कर देगी या कोई कुछ कर देगा। आपको अपनी कायमाबी के लिए खुद ही जूझना है, तब तक, जब तक सफलता न मिल जाए। रुको नहीं, थको नहीं। कानपुर में हुए अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में इंटरनेशनल लाइफ कोच गौर गोपाल दास ने कुछ इस तरह आधुनिक समाज की चुनौतियों का सामना करने के तरीके बताए।
विज्ञापन


कोच गौर गोपाल दास ने कहा कि सभी धर्म की वैल्यू एक ही है। इसे कोई अपनी जरूरत के हिसाब से परिभाषित या बदल नहीं सकता। आइसक्रीम और मोमबत्ती, दोनों ही पिघलती हैं। आइसक्रीम का सिद्धांत है पिघलने से पहले मजा लो। मोमबत्ती का सिद्धांत है पिघलने से पहले प्रकाश करो। सीधी बात है खुद बदलो, तब दूसरा बदलेगा। किसी के बजाय खुद से प्रतिस्पर्धा करो। एक रात में बदलाव नहीं आते हैं।

गौर ने कहा कि जीवन में आर्थिक उन्नति और सफलता के लिए धैर्य, सकारात्मक रवैया, भावनात्मक सहयोग, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक शांति पहली जरूरत हैं। हर के दौर में इन चीजों की कमी से ही लोग परेशान हैं। मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो एक बार कहीं जा रहे थे। एक महिला आई और उनसे पेंसिल स्केच बनाने की विनती की। पाब्लो ने तीस सेकेंड में उसका स्केच बना दिया और तीस हजार डॉलर मांगे। महिला ने आश्चर्य से कहा कि इतने कम समय में बने स्केच की इतनी कीमत। पाब्लो ने कहा कि इस 30 सेकेंड में बने स्केच के पीछे 30 साल की मेहनत है। ये उसकी कीमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें