फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर तक मंदिर निर्माण ना हुआ तो करेंगे अयोध्या कूच- अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद

Sun, 15 Jul 2018 11:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते वेदप्रकाश सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्तूबर तक अगर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के बैनर तले डॉ. प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में पूरे हिंदुस्तान के हिंदू अयोध्या कूच करेंगे। अशोक सिंघल के अधूरे सपने को पूरा करने को हम राम भक्तों को जो भी करना होगा, वह सब करेंगे। ये विचार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री वेदप्रकाश सचान ने रविवार को यूपी के हरदोई जिले में आयोजित बैठक में व्यक्त किए।  
विज्ञापन



 सांडी रोड स्थित नृसिंह भगवान मंदिर परिसर में आयोजित परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए वेदप्रकाश सचान ने कहा कि प्रवीण भाई तोगड़िया ने स्व. अशोक सिंघल के बलिदान और उनके प्रयासों को सार्थक करने की तैयारी कर ली है। कहा कि प्रभु श्रीराम को नजरंदाज करने का परिणाम अच्छा नहीं होगा।

उन्होने कहा कि सत्ता के मद में चूर लोगों ने मंदिर निर्माण के एजेंडे को दरकिनार कर दिया तो प्रवीण तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का गठन कर अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के प्रयास शुरू किए। प्रदेश महामंत्री अंकुर अवस्थी ने कहा कि प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में सत्ता लोलुप नेताओं को उनकी हैसियत और जिम्मेदारी का एहसास कराया जाएगा। बैठक का संचालन अमित अवस्थी बजरंगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें