कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कल्याणपुर में 22 से 25 अक्तूबर तक इंटर डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट (जोन-3) बॉयज ओपन का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जोन-3 के 20 से अधिक डीपीएस स्कूलों के 340 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार टीमें नवी मुंबई में होने वाली इंटर डीपीएस राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगी। यह जानकारी बुधवार को स्कूल परिसर में हुई प्रेसवार्ता में प्रिंसिपल डॉ. ऋचा प्रकाश ने दी।
उन्होंने बताया कि मुकाबले लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। उद्घाटन 22 अक्तूबर को डीपीएस कल्याणपुर के अध्यक्ष मुख्तार-उल-अमीन और निदेशक शाहीना अमीन करेंगे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अधिकारी निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। एसोसिएशन के सचिव अजीत सिंह के नेतृत्व में मुकाबले कराए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह में डीपीएस सोसाइटी की निदेशक डॉली चनाना मुख्य अतिथि होंगी। प्रेसवार्ता में हेड गर्ल वर्जस्वी पांडेय, हेड बॉय पवित्र वर्मा, स्पोर्ट्स कैप्टन अंशिका यादव, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन अमोघ द्विवेदी, आरव शर्मा और रिशांत पांडेय मौजूद रहे।