कानपुर। हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर कई न्यायिक अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया है। स्थानांतरण सूची के तहत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मैनपुरी के पीठासीन अधिकारी इंतखाब आलम को कानपुर में पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है।
अपर जिला जज प्रथम सपना त्रिपाठी को स्थानांतरित कर गोंडा में पारिवारिक न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट देवकांत शुक्ला अब कानपुर में ही अपर जिला जज होंगे जबकि उनकी जगह निशा श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट का कार्यभार संभालेंगी। (संवाद)