फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट लगने से बीमा अभिकर्ता की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के मक्का निवादा में मंगलवार सुबह घर के बाहरी गेट में करंट उतर आने से बीमा अभिकर्ता की मौत हो गई। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। पड़ोसियों ने उन्हें मृत देख पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

मक्का निवादा निवासी साहब सिंह (65) एक बीमा कंपनी में एजेंट का काम करते थे। वह घर पर अकेले ही रहते थे। पड़ोसी चतुरी सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे के करीब वह भैंस को चारा डालने के लिए बाहर निकले थे। इसी बीच उनकी नजर साहब सिंह के दरवाजे पर पड़ी तो वह अचेत पड़े थे। पास में घर के अंदर गई केबल टूटी मिली। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए।
टूटी केबल व गेट में करंट आता देख ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। जब तक आपूर्ति बंद कराई गई तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों ने बड़े बेटे रोहित व अन्य परिवार के सदस्यों को दी। मौके पर पहुंचे रोहित ने बताया कि वह परिवार के साथ कानपुर में रहते हैं। मां उर्मिला का तीन साल पहले बीमारी से निधन हो चुका है। छोटा भाई मोहित एरफोर्स में है और इन दिनों चंडीगढ़ में तैनात है। बेटे ने बताया कि पिता खेती किसानी के साथ बीमा एजेंट का काम करते थे और गांव में अकेले रहते थे। अनहोनी से बेटी संगीता, रंजू और किन्नू समेत अन्य परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें