फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 578 आरआरसी को जल्द चालू करने के निर्देश

सार

कानपुर जिले में स्वच्छ भारत मिशन समिति की बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन ने समीक्षा की। सात पंचायतों में आरआरसी केंद्रों के लिए भूमि न मिलने की समस्या सामने आई। अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर। सीडीओ दीक्षा जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में बनने वाले 590 आरआरसी केंद्रों में 578 का निर्माण कार्य पूरा, पांच के निर्माणाधीन और सात पंचायतों में भूमि उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन आरआरसी सेंटरों का कार्य जल्द पूरा किया जाए और तैयार केंद्रों का संचालन शुरू कराएं। जिन ग्राम पंचायतों में भूमि नहीं मिली वहां दान के जरिए जमीन जुटाने की बात कही। पायलट प्रोजेक्ट के तहत चौबेपुर ब्लॉक की एक पंचायत में बर्तन बैंक बनाने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की नियमित निगरानी के आदेश दिए। साथ ही पूर्व में लगे स्वास्थ्य शिविरों में स्वच्छता कर्मियों की जांच में मिली गंभीर बीमारियों की रिपोर्ट मांगी। यहां पर परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीडीओ, एडीओ पंचायत आदि रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन


........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें