फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मार्च का अनाज बांटने के बजाय बेच दिया…कोटेदार पर रिपोर्ट, दूसरे ने बांटा मौंरग मिला गेंहू, जुर्माना

Sat, 29 Mar 2025 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलबाजार थाना क्षेत्र में एक कोटेदार ने राशन वितरित नहीं किया। जांच करने पर पता चला कि कोटेदार ने 67.48 क्विंटल गेहूं, 34.16 क्विंटल चावल और 63.56 क्विंटल ज्वार की कालाबाजारी की है।
विज्ञापन
गेहूं में मिलाई गई मौरंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मार्च का राशन न बांटने और अनाज की कालाबाजारी करने के आरोप में पूर्ति निरीक्षक ने महिला कोटेदार के खिलाफ रेलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट के क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अशफाक आलम फारुकी के अनुसार, शांतिनगर में उर्मिला देवी की सरकारी राशन की दुकान है। उन्होंने मार्च का अनाज वितरित नहीं किया। 22 मार्च को कोटेदार को नोटिस भेजने के साथ ही दुकान पर नोटिस भी चस्पा किया गया थ।

विज्ञापन

इसके बाद भी कोटेदार ने राशन वितरित नहीं किया। दुकान पर जाकर स्टॉक चेक किया, तो स्टॉक शून्य मिला। जांच करने पर पता चला कि कोटेदार ने 67.48 क्विंटल गेहूं, 34.16 क्विंटल चावल और 63.56 क्विंटल ज्वार की कालाबाजारी की है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि कोटेदार उर्मिला देवी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी
कोटेदार ने बांटा मौरंग मिला गेहूं, 10 हजार का लगा जुर्माना
नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को कोटेदार ने उपभोक्ताओं को मौरंग मिला गेहूं बांट दिया। गेहूं के साथ मौरंग तौलता देख भड़के उपभोक्ताओं ने वीडियो बनाकर जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार को भेज दिया। उन्होंने मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी को भेज जांच कराई तो मामला सही पाया। कोटेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिन उपभोक्ताओं को राशन बांटा था, उन्हें वापस कराकर साफ गेहूं देने के निर्देश दिए गए।उपभोक्ताओं ने बताया कि विरोध पर कोटेदार ने कहा कि इस बार ऐसा ही गेहूं आया है। इस पर उससे झड़प भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें