फर्रुखाबाद जिले में युवती को खोजने के नाम पर सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज पर पीड़ित माता पिता ने बीस हजार रुपये लेने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है। एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल को तलब कर फटकार लगाई है। इस मामले में जांच के आदेश दिए है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती को एक युवक ले गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे दरोगा ने माता पिता को बुलाकर जानकारी की। आरोप है कि दरोगा ने माता-पिता से पुत्री को खोजने के नाम पर बीस हजार रुपये ले लिए।
युवती भी नहीं मिली और रुपये भी चले गए। इस पर सोमवार को माता-पिता एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के सामने पेश हुए और दरोगा के खिलाफ शिकायत की। इस पर एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल को तलब कर जमकर फटकार लगाई।
एसपी ने युवती को खोजने और दरोगा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। कोतवाल ने बताया कि गाड़ी लेकर खोजने गए थे। उसमें जो भी खर्च हो गया हो। रुपये लेने की बात से दरोगा इनकार कर रहे हैं। गाड़ी के नाम पर पीड़ित को परेशान करने पर दरोगा को फटकार लगाई है।