फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकी जुलूस में पहले सपा नेता को पीटा घर में की तोड़फोड़ फिर पथराव में इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा

Sun, 08 Sep 2019 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पैकी के जुलूस में पथराव के बाद घायल बर्रा इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बाबूपुरवा के बगाही में शुक्रवार रात पैकी जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने बवाल कर पथराव कर दिया। पथराव में इंस्पेक्टर बर्रा का सिर फट गया। इससे पहले उपद्रवियों ने सपा नेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसको पीट घायल कर दिया। वहां मौजूद पुलिस ने कुछ ही देर में पूरा मामला शांत करवा लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात बाबूपुरवा बगाही में जुलूस निकल रहा था। निशाने पैक का झंडा टूटने की वजह से करीब ढाई घंटे तक जुलूस यहीं रुका रहा। रात करीब एक बजे जुलूस महेलिया मैदान के पास सपा नेता मोइनुद्दीन के घर के पास पहुंचा। यहां नजर उतारने की रस्म चल रही थी।

कुछ उपद्रवियों ने निशाने पैक को जबरन सपा नेता के घर ले जाने का आरोप लगाया। फिर सपा नेता पर डंडे से हमला कर दिया।  वह लहूलुहान होकर गिर गए। उनके घर में तोड़फोड़ भी की गई। फिर किसी ने पथराव कर दिया। इसमें बर्रा इंस्पेक्टर सतीश सिंह का सिर फट गया। सतीश सिंह को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया और पुलिस बल ने लोगों को तुरंत शांत कराया। इसके बाद जुलूस आगे बढ़ा। घायल इंस्पेक्टर के सिर में सात टांके लगे। 
विज्ञापन


जिलाबदर अपराधी एस-10 का सदस्य
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उपद्रव में शामिल एक शातिर अपराधी है। वह बाबूपुरवा थाने के एस-10 का सदस्य भी है। उस पर हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, मारपीट समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे। वह जिलाबदर भी है। 

पथराव की बात गलत है। केवल एक पत्थर इंस्पेक्टर के सिर में लगा। जुलूस में किसी भी तरह का कोई बवाल नहीं हुआ।

विज्ञापन

रवीना त्यागी, एसपी साउथ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें