फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में सरकारी आवास पर ओपीडी चलाने पर डीएम खफा, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
सीएचसी आवास में डॉ.जीपी द्विवेदी के रसोइया से पूछताछ करते चिकित्साधीक्षक आईएच खान। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। आपदा में भी कमाई का अवसर तलाशने वाले डॉक्टरों के ऊपर डीएम ने नजरें टेढ़ी की हैं। अकबरपुर सीएचसी में सरकारी आवास पर मरीजों को भर्ती कर इलाज करने वाले दोनों डॉक्टरों पर कार्रवाई की बात डीएम ने कही है। डॉक्टरों ने आवास पर मरीज देखने और भर्ती करने के लिए रखी बेंच हटा दी।
विज्ञापन

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पर तत्काल प्रभाव सेेेे रोक लगा दी है। इमरजेंसी में गंभीर मरीजों का इलाज करने के निर्देश हैं। आपदा को कमाई का अवसर देखकर कुछ डॉक्टरों ने सारी हदें पार कर दी। सोमवार को अकबरपुर सीएचसी के डॉ. जीपी द्विवेदी व डॉ. मयंक मिश्रा ने सरकारी आवास पर ओपीडी शुरू कर दी। नियम कायदे ताक पर रखते हुए कुछ मरीजों को आवास में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। हालत यह थी कि मरीज आवासीय कमरे से लेकर गलियारे व बाहर तक जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंगलवार को अमर उजाला ने डॉक्टरों की मनमानी का मुद्दा उठाया तो महकमे में हड़कंप मच गया। दोनों डॉक्टरों ने तत्काल आवास में भर्ती मरीजों को हटाया और बेंच आदि हटवा दी। सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को अकबरपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आईएच खान ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव त्रिपाठी के साथ मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे डॉ. मयंक मिश्रा के सरकारी आवास पर छापामारा। डॉक्टर के आवास पर ताला बंद मिला। इसी आवास से सटे परिसर में डॉ. जीपी द्विवेदी रुकते हैं। इस परिसर को खुलवाया गया तो अंदर प्राइवेट रसोइया मिला। साथ ही एक युवक मिला जो उसका पारिवारिक भाई निकला। डॉ. आईएच खान ने बताया कि अब प्राइवेट प्रैक्टिस करने या मरीज भर्ती करने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मनाही के बावजूद सरकारी आवास में मरीजों को देखना गंभीर बात है। मामले को खुद देख रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
--
दोनों डॉक्टरों को पूर्व में नोटिस जारी की जा चुकी है। फिर भी वह नहीं मान रहे। सरकारी आवास डॉ. मयंक मिश्रा के नाम आवंटित है। फिर भी वह साथ में संविदा डॉक्टर जीपी द्विवेदी को रखते हैं। नियम विरुद्घ कार्य के चलते उन्हें फिर से नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. आईएच खान, चिकित्सा अधीक्षक अकबरपुर सीएचसी
नियम विरुद्घ सरकारी आवास में रहते संविदा डॉक्टर
कानपुर देहात। अकबरपुर सीएचसी के सरकारी आवास में मरीजों की ओपीडी चलाने वाले डॉ. जीपी द्विवेदी व मयंक मिश्रा एक आवास में रहते हैं। जबकि आवास डॉ. मयंक मिश्रा के नाम आवंटित है। संविदा डॉक्टरों के लिए सरकारी आवास देने का कोई नियम नहीं है। खास बात यह है कि ओपीडी चलने वाले सरकारी आवास के ठीक ऊपर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान रहते हैं। फिर भी उन्हें भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें